धनबाद कैमरा क्लब गोल्डन जुबिली के अवसर पर 50 वां ऑनलाइन फोटो वेबिनार का आयोजन..

धनबाद (DHANBAD): इस अनूठे वेबिनार में विश्व के चार प्रख्यात फोटोग्राफर इटली के रिकार्डो बुसी, अमेरिका के जे आर स्नेल्जर, भारत के डॉक्टर बरुण सिन्हा एवं अनिल रीसल सिंह ने भाग लिया। क्लब के अमेरिका स्तिथ सलाहकार लीसा स्नेल्जर ने आज के सभी गेस्ट का परिचय कराया।


श्री श्रीवास्तव ने क्लब के जनवरी माह के बुलेटिन का विधिवत विमोचन किया। यह क्लब का अनूठा प्रयास है। दिसंबर माह के विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया गया है। साथ ही साथ क्लब के द्वारा पिछले माह में किये गए कार्य का विवरण भी प्रस्तुत किया गया एवम फोटोग्राफी से संबंधित लेख भी प्रकाशित किया गया।

इस अंक में लीजेंड्री फोटोग्राफर जगन मेहता पर क्लब के मुख्य सलाहकार श्री अनिल रिसल सिंह का सचित्र लेख प्रकाशित किया गय.

आयोनिस लिकोरिस के एम फि ए एफ डिस्टिंक्शन के लिए प्रेषित 20 चित्रों का पोर्टफोलियो भी प्रकाशित हुआ।
क्लब के सचिव गोपेश कुमार ने सभी अतिथियों को क्लब के उच्चतम ख्याति ग्रैंड मास्टर डी सी सी की उपाधि से सम्मानित किया।


आज के अतिथियों ने अपना चुनिंदा 20 फोटोग्राफ़ से सभी फोटोग्राफरो का मन मोह लिया।


इस वेबीनार में धनबाद के 20 फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया। इसके सिवा देश के विभिन्न प्रांतों से 47 फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया और लाभान्वित हुए।
क्लब के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने बताया की जनवरी माह में क्लब के द्वारा ईंट भट्टा में फोटो वाक का आयोजन किया जाएगा।
क्लब का 51 वा फोटो वेबीनार दिनांक 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विख्यात ट्रैवल फोटोग्राफर सौरभ चटर्जी अपने चुनिंदा तस्वीरों को प्रदर्शित करेंगे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *