,सोनाली बेंद्रे ने सालों बाद राज ठाकरे संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनकी पत्नी और मेरी…

,सोनाली बेंद्रे ने सालों बाद राज ठाकरे संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनकी पत्नी और मेरी…

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के साथ वर्षों पहले प्रेम संबंधों की अफवाहों को खारिज कर दिया है. उन्होंने लोगों की ओर से इस तरह की अफवाहें फैलाने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि इन सबमें परिवार शामिल होते हैं. दरअसल राज ठाकरे के साथ उनके अफेयर होने की अफवाहें तब उड़ी, जब दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ.

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की सुंदरता के फैंस कायल हैं. 90 दशक की एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा भी है. अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के साथ वर्षों पहले प्रेम संबंधों की अफवाहों पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि हमारा कोई रिश्ता नहीं था, ये बातें महज अफवाह है.

सोनाली बेंद्रे ने राज ठाकरे संग लिंकअप की अफवाहों पर किया रिएक्ट
दरअसल बीते दिनों एक क्लिप वायरल हुई. जिसको देखकर नेटिजन्स अटकले लगाने लगे कि सालों पहले राज ठाकरे का सोनाली पर क्रश था. एएनआई से बातचीत में बेंद्रे ने कहा, “क्या उन्होंने… मुझे इस पर संदेह है.” जहां तक वीडियो की बात है, तो “मैं अपनी बहन से बात कर रही थी, जो वहीं मौजूद थी.” सोनाली बेंद्रे ने आगे कहा, “मुझे नहीं पता. मुझे लगता है कि जब लोग इस तरह से बात करते हैं, तो यह बहुत अच्छा नहीं लगता. इन गॉसिप में परिवार और लोग सब शामिल हो जाते हैं.”

राज और सोनाली के परिवार के बीच है सालों पुराना रिलेशन
उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच संबंध दशकों पुराने हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा, “इस तथ्य के अलावा कि मेरे जीजा जो एक क्रिकेटर हैं और इसलिए राज के चचेरे भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे… बहन के पति और वे हमेशा एक साथ खेलते थे. दूसरी बात, मेरी बहन की सास रामनारायण रुइया कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य पढ़ाती थीं, जहां से मैं हूं.”

राजनीति में कदम नहीं रखना चाहती सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री ने आगे यह भी बताया कि राज ठाकरे की पत्नी और उनकी मां और मेरी मासी काफी अच्छे दोस्त थे, तो आना जाना होता ही था. राज की सास ने मुझे 10 दिनों तक अपने पास भी रखा था, क्योंकि हमलोग एक परिवार के जैसे हैं. राजनीति में उनकी रुचि के बारे में पूछे जाने पर, ‘दिलजले’ अभिनेत्री ने किसी भी राजनीतिक महत्वाकांक्षा से दृढ़ता से इनकार किया.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *