झारखंड(JHARKHAND) : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बनारस वाली गंगा महाआरती देखने के लिए 5 जून की शाम 6 बजे पहुंचे मुक्तेश्वरधाम बिजली सीढ़ी गंगा घाट तट में. बनारस वाली गंगा महा आरती की विशेष टीम जिसमें गंगा पूजन करने के लिए पुरोहित, गंगा आरती करने के लिए अलग पुरोहित, डमरू वादक, चवर वादक, रिद्धि सिद्धि, भजन टीम सहित कुल 90 सदस्यी टीम साहिबगंज के लिए प्रस्थान कर गई है। 4 जून को गंगा आरती टीम पहुंचेगी साहिबगंज. गंगा दशहरा की संध्या 6 से 8 बजे तक बिजली सीढ़ी गंगा घाट तट पूरी तरह से भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहेगा। दुल्हन की तरह गंगा तट को सजाया जाएगा। जिसको लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव की ओर से सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

