एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे का निधन, तीन साल बाद कैंसर से हारे जंग…

एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे का निधन, तीन साल बाद कैंसर से हारे जंग…

एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे का बीते दिन 2 जून को स्टेज-4 कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया. उन्हें निशा और उसके कजिन्स, सुवरीन गुग्गल और रिदम जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में उनके अभिनय के लिए जाना जाता था.

साल 2022 में उन्हें कोलन कैंसर का पता चला था, जिसके बाद से वे मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट थे. उनके निधन की पुष्टि एट्रेस कावेरी प्रियम और करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से की.

विभु राघव की अंतिम विदाई आज : एक्टर विभु राघव का निधन होने के बाद उनके करीबी दोस्त और एक्ट्रेस अदिति मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर की पुष्टि की.उन्होंने लिखा – वह अब एक ऐसी दुनिया में हैं, जहां कोई दर्द नहीं है.

उन्होंने हम सभी को प्रेरित किया और उनका सफर अब एक नई दुनिया में जारी रहेगा. अदिति मलिक ने विभु राघव के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की जानकारी भी शेयर की. उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर 12:30 बजे से अंतिम दर्शन किए जाएंगे और 1 बजे उनका अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.

इंडस्ट्री में शोक की लहर : विभु की असामयिक मौत ने टीवी जगत को गहरे शोक में डाल दिया है. ‘बिग बॉस 18’ के विनर करणवीर मेहरा, अभिनेत्री कावेरी प्रियम और सिंपल कौल समेत कई टीवी सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

करणवीर ने दिल टूटने वाली इमोजी के साथ उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – ‘बहुत जल्दी चले गए, भाई. आराम करो.वहीं, सिंपल कौल ने लिखा, ‘तुम्हें हमेशा मिस करेंगे मेरे प्यारे दोस्त, तुम्हारे लिए लव, लाइट और हैप्पीनेस

टीवी करियर की झलक : विभु ने ‘निशा और उसके कजिन्स’ के अलावा ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में भी काम किया था और अपनी सादगी भरी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाई थी. वो इंडस्ट्री में शांत और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते थे. उनके अभिनय और व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *