हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM ) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पाकिस्तानी पीएम मजाक उड़ाया है. लोकसभा सदस्य ओवैसी ने पाक पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर का पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) के रहीम यार खान एयरबेस को नष्ट करने पर मजाक उड़ाया है. यह एयरबेस उन आठ एयरबेसों में से एक है, जिन पर 10 मई की सुबह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने हमला किया था.
सांसद ओवैसी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पाक पीएम शहबाज शरीफ का मजाक उड़ाते हुए लिखा,’क्या शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर अपने पट्टे पर लिए गए चीनी विमान को रहीम यार खान एयरबेस पर उतार पाएंगे?.’
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

