अनुमंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ जांच…

अनुमंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ जांच…

अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. शिविर में महिला चिकित्सक डॉ कुमारी आशा ने 86 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की. गर्भवती महिलाओं का रूटीन जांच, ब्लड प्रेशर, एचआइवी व वजन आदि की जांच की गयी. इस क्रम में एक भी हाइरिस्क गर्भवती महिला चिह्नित नहीं हुई है. तीन गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन सामान्य से कम पाया गया. 38 महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया. गर्भवती महिलाओं को काउंसिलिग करके चिकित्सक ने गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में जानकारी दी गयी. प्रसव के बाद परिवार कल्याण के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया गया. हाइरिस्क कैटेगरी, हीमोग्लोबिन की कमी और उच्च रक्तचाप वाली गर्भवती महिलाओं को भी चिकित्सक ने जांच कर इलाज किया. मौके पर चिकित्सकों ने कहा कि इस अभियान के तहत अब प्रत्येक महीने की नौ तारीख के अलावे महीना के अंतिम बुधवार को भी गर्भवती महिलाओं का जांच करके उचित इलाज किया जाता है. जांच में जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान करके भी इलाज किया गया. समय पर इन खतरों की पहचान करके बहुत सी जटिलताओं को कम किया जाता है. गर्भावस्था के दौरान हर महीना एएनसी जांच जरूरी है. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को जांच उपरांत आयरन की गोली, कैल्शियम, विटामिन की दवा भी दिया गया. वही गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, आईसीटीसी और अन्य खून जांच नि:शुल्क किया गया. मौके पर नमिता कुमारी, डिंपल कुमारी, श्याम हांसदा, अनीता मुर्मू , शोएब आलम, अविनाश कुमार समेत बीटीटी, सहिया साथी मौजूद थे.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *