तृणमूल पार्षद के आदेश पर इसीएल के जमीन से अवैध रूप से मिट्टी कटाई कर इंट भट्ठों मे बेचने का आरोप…

तृणमूल पार्षद के आदेश पर इसीएल के जमीन से अवैध रूप से मिट्टी कटाई कर इंट भट्ठों मे बेचने का आरोप…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 15 से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिस घटना मे तृणमूल पार्षद श्याम सोरेन के ऊपर यह आरोप लगा है की उनके आदेश पर इसीएल के जमीन पर स्थित एक तालाब से अवैध रूप से मिट्टी की कटाई की जा रही है और उक्त मिट्टी को ट्रेक्टर के जरिये बराबनी व जामुड़िया स्थित बांगला इंट भट्ठों मे खपाई जा रही है, जिसकी शिकायत जैसे ही इसीएल के अधिकारीयों तक पहुँची इसीएल के अधिकारी अपने दल और बल के साथ बड़पुखरिया इलाका पहुँच इसीएल के जमीन पर हो रहे अवैध रूप से मिट्टी की कटाई का काम रोक दिया और उनसे उक्त जमीन की कागजात मिट्टी कटाई कर रहे लोगों से मांगी पर मौके पर मौजूद कोई कोई भी व्यक्ति उक्त जमीन से जुड़ी किसी भी तरह की कोई दस्तावेज दिखा नही पाए और इसीएल अधिकारीयों को तृणमूल पार्षद श्याम सोरेन द्वारा जारी किए गए उनके लेटर पैड पर आदेश दिखाए की वह इलाके के लोगों की भलाई के लिये उनकी सुख और सुविधा के लिये इसीएल के जमीन पर स्थित तालाब से मिट्टी कटाई करवा रहे हैं, ऐसे मे यह सवाल उठ रहा है की अगर वह इलाके के लोगों की भलाई के लिये मिट्टी की कटाई करवा रहे हैं तो वह मिट्टी इंट भट्ठों मे बेची क्यों जा रही है, इंट भट्ठे मालिकों को मुफ्त मे मिट्टी क्यों नही दे रहे हैं साथ ही अगर वह इंट भट्ठों के मालिकों को अगर मिट्टी बेच रहे हैं तो वह मिट्टी के पैसों का क्या कर रहे हैं, आसनसोल नगर निगम को दे रहे हैं या फिर इसीएल को या फिर उन पैसों का बंदरबाँट हो रहा है, ऐसे कई सवाल है जिसका जवाब शायद किसी के पास नही, फिलहाल इसीएल अपनी जमीन पर अवैध रूप से हो रही मिट्टी की कटाई और उस मिट्टी को इंट भट्ठों मे बेचने के मामले को काफी गंभीरता के साथ ले रही है और दोषियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी भी कर रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में तालाब से मिट्टी की कटाई की अगर हम बात करें तो उसके लिए कुछ नियम हैं। हम अपने निजी तालाब से बिना अनुमति के मिट्टी निकाल सकते हैं, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप नियमों का पालन करते हैं। उदाहरण के लिए, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप मिट्टी को बहुत अधिक गहराई से नहीं निकालते हैं, जिससे तालाब को नुकसान हो सकता है, लेकिन अगर हम किसी सरकारी या सामुदायिक तालाब से मिट्टी निकालते हैं, तो हमे पहले संबंधित अधिकारी से अनुमति लेनी होती है तभी हम मिट्टी निकाल सकते हैं, इसमे भी यह सुनिश्चित करना होगा कि हम नियमों का पालन करते हैं और मिट्टी को केवल निर्धारित मात्रा में ही निकालते हैं. सामुदायिक तालाब से मिट्टी निकालने के लिए आपको पहले संबंधित अधिकारी या समुदाय के सदस्यों से अनुमति लेनी होगी। आपको यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आप नियमों का पालन करते हैं और मिट्टी को केवल निर्धारित मात्रा में ही निकालते हैं. आपको मिट्टी निकालते समय पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप किसी भी तरह से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं. आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप मिट्टी निकालते समय भूमि को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। आपको मिट्टी को वापस भरने के लिए उचित उपाय करने चाहिए.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *