कौन हैं बिहार के नर्मदेश्वर तिवारी? भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बने वायुसेना के नए उपप्रमुख…

कौन हैं बिहार के नर्मदेश्वर तिवारी? भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बने वायुसेना के नए उपप्रमुख…

बिहार(BIHAR):बिहार के नर्मदेश्वर तिवारी को भारतीय वायुसेना का उपप्रमुख बनाया गया है. एकतरफ जहां पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरा देश खौल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ अहम बैठक अपने आवास पर की और आतंकवाद से निपटने के लिए कार्रवाई करने की खुली छूट दी है तो दूसरी तरफ अब बिहार के नर्मदेश्वर तिवारी की भी इसमें बड़ी भूमिका रहेगी.

कौन हैं बिहार के नर्मदेश्वर तिवारी
नर्मदेश्वर तिवारी बिहार के सिवान जिले के गुठनी प्रखंड के शरीकलपुर गांव के रहने वाले हैं. एयर मार्शल नर्मदेशर तिवारी को वायुसेना का नया उप-प्रमुख बनाया गया है. एयर मार्शल नर्मदेशर तिवारी वर्तमान मे गांधीनगर मे साउथ वेस्टर्न एयर कमांड के कमांडर हैं. वो एक मई को एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर की जगह लेंगे. एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर 40 साल से ज्यादा समय तक सेवा देने के बाद 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे है.

क्या है नर्मदेश्वर तिवारी की खासियत?
एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी को वायुसेना में एक कुशल और रणनीतिक सोच रखने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है. नर्मदेश्वर तिवारी को वायुसेना का नया उप प्रमुख बनाये जाने से सीवान जिले समेत पूरे बिहार के लोगों में खुशी है. वे सीवान के वरिष्ठ अधिवक्त इष्टदेव तिवारी के चचेरे भाई है.

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *