धनबाद में जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस,80 रेल कर्मचारियों को दिया गया रेल पुरस्कार सम्मान..

धनबाद(DHANBAD) धनबाद के रेलवे सभागार में 68 वां रेल सेवा पुरस्कार व रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में डीआरएम कमल किशोर सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमा सिन्हा रही।

वही कार्यक्रम की शुरुआत दिप प्रज्वलित कर किया गया जहां कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. वही कुल 80 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. वही कार्यक्रम के दौरान डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने रेलवे के पिछले वित्तीय वर्ष की उपलब्धियां को गिनते हुए कहां की 2022-23 में धनबाद मंडल के लिए एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग वर्ष रहा है इस दौरान धनबाद मंडल ने कुल 171.30 मिलियन टन का लदान हुआ है।

जिससे 21901.88 करोड रुपए का राजस्व हासिल क पूरे भारत रेल में धनबाद मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ ही यात्री आय कुल 384.51 करोड़ों रुपए की प्राप्ति की गई है।

वही 2022-23 के दौरान धनबाद मंडल द्वारा 60.69 1 किमी ट्रैक का दोहरी कारण 44.01 किमी नई लाइन तथा 18.95 कमी थर्ड लाइन के निर्माण का कार्य पूरा किया गया है.

इसके साथ ही मंडल के 21 स्टेशनों यार्ड रीमॉडलिंग 30 स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग तथा 179.9 कि ट्रैक के विद्युतीकरण तथा 03 LSH का कमीशन किया गया है। कोडरमा रीमा रेल खंड में नए स्टेशन का कमीशन किया गया है।

वहीं आपको बता दे की वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन धनबाद मंडल से होकर किया जाएगा जिससे यात्रियों को विस्तृत सुविधाजनक रेल यात्रा मुहैया कराई जाएगी।

वही डीआरएम ने 2024 वृत्तीय वर्ष को लेकर अपनी योजनाओं को बताते हुए कहा कि माल लदान में इस साल 200 MT का लक्ष्य प्राप्त करने की ओर धनबाद रेल मंडल अग्रसर है। साथ ही यात्री सुविधा तथा कर्मचारी कल्याण केंद्रित प्रयासों को भी गति प्रदान करेंगे।

वही कार्यक्रम में रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित कर्मचारियों अधिकारियों को डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने कार्यों की सरहना करते हुए उन्हें ढेर सारी बधाई दी।

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *