पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने फिर जहर उगला…

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने फिर जहर उगला…

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर जहर उगला। उन्होंने जिन्ना के द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग राष्ट्र हैं।

मुनीर शनिवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के काकुल इलाके में पाकिस्तान सैन्य अकादमी (पीएमए) में कैडेट की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि द्वि-राष्ट्र सिद्धांत इस बुनियादी मान्यता पर आधारित था कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग राष्ट्र हैं, एक नहीं। मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा और सोच में हिंदुओं से अलग हैं। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान कई कुर्बानियों के बाद हासिल हुआ है और इसे सुरक्षित रखना सशस्त्र बलों का कर्तव्य है। उनकी यह टिप्पणी मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ तनाव बढ़ने के बीच आई है।

वहीं, भारत ने पाकिस्तान से कई बार कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश का अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

पहले भी विवादित बयान दिया था

मुनीर की यह टिप्पणी करीब एक सप्ताह पहले एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताए जाने के बाद आई है। उन्होंने विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से देश की कहानी अपने बच्चों को बताने को कहा था। उन्होंने कहा कि कि हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है, कश्मीर हमारे गले की नस थी, यह हमारे गले की नस रहेगी और हम इसे नहीं भूलेंगे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *