धनबाद(DHANBAD): बैंकमोड़ पुलिस ने शनिवार की शाम ब्यूटी पार्लर, सैलून व स्पा में सघन जांच अभियान चलाया. बैंकमोड़ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सभी ब्यूटी पार्लर, सैलून व स्पा में जाकर कर्मियों की जानकारी ली गयी. किसी भी कर्मी को रखने से पूर्व उसकी सारी जानकारी लेने संबंधित दिशा निर्देश संचालकों को दिया गया. बता दें कि धनबाद में सेक्सटॉर्शन की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है. हाल में इसी तरह का मामले का खुलासा भी हो चुका है. इसके तार बैंकमोड़ इलाके से जुड़े थे. यही कारण है कि बैंकमोड़ पुलिस मामले को लेकर सतर्कता बरत रही है और जगह-जगह अभियान चला रही है.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

