पाकुड़ सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री आलमगीर आलम ने पत्रकारों से PC कर बताया कि राज्य सरकार आम जनता को सरकारी योजना का लाभ दिलाने को कृति संकल्पित है..

पाकुड़(PAKUD): गांडेय विधायक के इस्तीफा देने के पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सारा प्रकरण सभी को मालूम है और सारी वस्तु स्थिति सामने आ ही चुकी है…

उन्होंने कहा कि राज्य में जो परिस्थिति बनी हुई है उसे स्थिति के अनुरूप गठबंधन की सरकार अपना कार्य कर रही है…जनता ने 5 साल के लिए हम पर विश्वास किया है और इन पांच सालों में 4 वर्ष का समय बीत चुका है और सरकार कई विकास व कल्याणकारी योजना से आम जनता को लाभान्वित कर रही है…

उन्होंने कहा कि जो भी हम लोगों ने वादा किया है वह शथ प्रतिशत पूरा किया जाएगा…

वही हिट एंड रन के बनाए गए नए कानून को लेकर किए जा रहे विरोध के बारे में उन्होंने कहा कि पूर्व से ही जब कानून बना हुआ है तब नया नया कानून बनाना अच्छी बात नहीं है…

केंद्र सरकार को नया कानून बनाने से पहले हर पहलू पर विचार करना चाहिए…रास्ता में चलता है और दुर्घटना होती है लेकिन इस पर थोड़ा लचीला रुख भी अपनाना चाहिए…मंत्री ने कहा कि कोई भी चालक जानबूझकर कोई दुर्घटना नहीं करता स्थिति वस दुर्घटना घटती है…इस पर चालको का भी पक्ष जानना काफी जरूरी था…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *