छः दिवसीय चल रहे क्रिकेट खेल के फाइनल के दिन मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंची भाजपा नेत्री रागिनी सिंह।

झरिया। भालगढ़ा मैदान में आयोजित छः दिवसीय स्वर्गीय बजरंगी कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई।

जहां आयोजको ने श्रीमती सिंह को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही श्रीमती सिंह ने फाइनल में पहुंचे किंग्स इलेवन शिमला बहाल एवं स्टार इलेवन भालगढ़ा के बीच निर्णायक मैच में किंग्स इलेवन शिमला बहाल ने जीत हासिल कर विजेता बनी वही उप विजेता के स्टार इलेवन भालगढ़ा रही।

श्रीमती सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर उन्हे भविष्य उची उड़ान भरने की शुभकामनाए दी। इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से सोनू कुमार,सन्नी राम,सौरभ कुमार की अहम भूमिका रही वही मौके पर भाजपा नेता श्रवण राम, रामप्रकाश सिंह ,बबलू सिंह,दिलीप भारती समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *