रांची में बीजेपी नेता सह पूर्व जिप सदस्य की हत्या पर MLA राज ने सरकार को आड़े हाथों लिया..सूबे की विधि व्यवस्था पर उठाया सवाल..

रांची में बीजेपी नेता सह पूर्व जिप सदस्य की हत्या पर MLA राज ने सरकार को आड़े हाथों लिया..सूबे की विधि व्यवस्था पर उठाया सवाल..

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय अनिल टाइगर जी को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की कड़े शब्दों में निंदा की एवं कहा कि इस सूचना से मैं स्तब्ध हूं भाजपा के लिए यह अपूरणीय क्षति है विधायक सिन्हा ने इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा एवं भ्रत्सना की. सिन्हा ने कहा कि राज की विधि व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं गंभीर है मैं लगातार झारखंड में विधि व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है. झारखंड मे अपराध एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विधानसभा में अपराधियों पर लगाम कसने की मांग करता आया हूं.प्रतिदिन आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इस सरकार की पोल स्वयं खोल रही है .हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की.

भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय अनिल टाइगर जी की दिनदहाड़े हत्या पर गहरा शोक प्रकट किया एवं अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. राय ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची आए दिन अपराधी घटनाओं को आसानी से अंजाम देकर निकल जा रहे हैं.भाजपा धनबाद महानगर इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करती है.

भाजपा धनबाद महानगर के जिला महामंत्री मानस प्रसून,धनेश्वर महतो, महेश पासवान, जिला मंत्री पंकज सिन्हा, अभिमन्यु कुमार, राजकिशोर जैना,अजय निषाद ,प्रियंका देवी, नरेंद्र त्रिवेदी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की पंकज सिन्हा ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद है हेमंत है तो हिम्मत है इस हत्या ने झारखंड सरकार के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *