धनबाद(DHANBAD): बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा में अच्छे मार्क्स दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को धनबाद साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन के निर्देशानूसार प्रतिबिम्ब प्लाटेड नंबर – 9973752928 के विरूद्व कार्रवाई करते हुए जोडापोखर थाना के सीआरओ कॉलोनी में छापामारी की गई।
इस क्रम में एक 24 वर्ष के साइबर अपराधी आयुष कुमार शर्मा को प्रतिबिम्ब प्लाटेड नंबर -9973752928 लगा हुआ मोबाईल के साथ पकडा गया। पूछताछ करने पर उसने कहा कि वह प्रेरणा कंसल्टेंसी नामक संस्था चलाता है और विभिन्न लोगो से रिजल्ट सुधरवाने, अच्छे कॉलेजो में एडमिशन करवाने एवं नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करता है। साथ ही बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा में रिजल्ट अच्छा करने के नाम पर ठगी करता है। इसके विरूद्ध एनसीआरपी पोर्टल में दो शिकायत दर्ज है। जिसमें 60,000/- रूपये पीडित से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। अपराधी के पास से एक मोबाईल और प्रतिविम्ब प्लॉटेड सिम बरामद हुआ है।
वहीं छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक असीम कमल तोपनो, विश्वजीत ठाकुर, जोडापोखर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक हरेराम सिंह, साइबर थाना के आरक्षी मोती रविदास एवं लव कुमार सिंह के अलावा जोडापोखर थाना का सशस्त्र बल शामिल थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

