चुनाव में काम करने वाले कर्मियों की लंबित मानदेय का भुगतान का मुद्दा MLA राज ने सदन में उठाया…

चुनाव में काम करने वाले कर्मियों की लंबित मानदेय का भुगतान का मुद्दा MLA राज ने सदन में उठाया…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 14वें दिन शून्य काल के तहत धनबाद जिला सहित राज्य अंतर्गत सभी जिलों में लोकसभा चुनाव 2024 तथा विधानसभा चुनाव 2024 में शामिल विभिन्न कोषागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्वाचन कार्य का मानदेय अब तक नहीं मिलने का मुद्दा उठाया.उन्होंने सरकार से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव 2024 में लगाए गए सभी कर्मियों एवं पदाधिकारीयों के मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की.

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अल्प- सूचित प्रश्न के तहत सरकार से वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा राज्य भर के स्वास्थ्य केंद्रो और अस्पतालों में करीब 50 करोड़ की वित्तीय अनियमितताएं होने संबंधित सवाल किया.जिसमें जननी सुरक्षा योजना ,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, महिला बंध्याकरण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन के नाम पर 50 करोड़ खर्च कर दिये जाने पर सवाल किया. इस संबंध में विधायक सिन्हा ने यह भी सवाल किया कि, क्या यह बात सही है की जननी सुरक्षा योजना ,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, महिला बंध्याकरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन योजना में खर्च तो कर दिए गए परंतु लाभ कितने जरूरतमंद लोगों को मिला और मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप कहाँ-कहाँ लगा इसका कोई हिसाब हैं? श्री सिन्हा ने सरकार से इन योजना व कार्यक्रम में खर्च का हिसाब विवरणी उपलब्ध कराई जाने की मांग की एवं वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच करते हुए दोषियों को चिन्हित कर विधिसम्मत कार्रवाई किये जाने की मांग की.

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा में कार्यस्थगन की सूचना दी .इस संबंध में कहा कि राज्य में वर्तमान महागठबंधन वाली सरकार के शासन -प्रशासन तंत्र की विफलता के कारण नशे के कारोबारियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है.राज्य में लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार और इससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विगत कई महीनो से दैनिक समाचार पत्रों से यह स्पष्ट पता चलता है.मामले की गंभीरता बताते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि पूर्व में इस काले कारोबार में पुरुष तस्कर और कारोबारी की संख्या व पकड़े जाने की बात सामने आई थी.परंतु चौंकाने वाले तथ्य यह आ रहे हैं कि राज्य मुख्यालय रांची में नशीले पदार्थ यथा ब्राउन शुगर एवं अन्य नशीले पदार्थ के धंधे में अनेकों लोगों की संलिप्त नजर आ रही है.सदन को श्री सिन्हा ने यह भी अवगत कराया कि नशे के कारोबारी महिलाओं को इस काले कारनामों में पुलिस प्रशासन से बचने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.क्योंकि महिलाओं पर पुलिस को संदेह भी उत्पन्न नहीं होगा.श्री सिन्हा ने इस गंभीर मामले में सदन के सभी कार्यों को रोक कर वर्तमान राज्य सरकार से इन तथ्यों को गंभीरता पूर्वक लेने की मांग की.और राज्य में हो रहे मादक पदार्थों के काले कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की इस मुद्दे को अहम एवं संवेदनशील बताते हुए इस विषय पर चर्चा कराये जाने की मांग की.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *