आकर्षण : बोकारो का सीता फॉल प्राकृतिक सुंदरता का है अनूठा मिश्रण,इसकी खूबसूरती से नहीं हटेगी नजर, 50 फीट से गिरता है पानी, पिकनिक के लिए बेस्ट लोकेशन…

बोकारो : अगर आप नए साल में प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर का आनंद लेना चाहते हैं. तो ऐसे में बोकारो के चास प्रखंड के बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह गांव में स्थित सीता फॉल सबसे मनमोहक पिकनिक स्पॉट में से एक है. जहां हर साल सैलानी अपने यार दोस्त और परिजन के साथ पहुंच कर घने जंगल और दामोदर धाट की सुंदर नजारों का आनंद लेते हैं और उत्साह के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं.


बोकारो का सीता फॉल प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा मिश्रण है. एन एफ । जहां जंगल के बीच 50 फीट ऊंचे झरने से गिरता पानी के हर किसी के मन को मोह लेता है . वही वर्षा ऋतु में पर्यटक दूर दूर से स्नान करने और सेल्फी लेने के लिए पहुंचते हैं और गर्मी के दिनों में सीता फॉल का जलप्रपात सूख जाने के बावजूद पर्यटक फॉल के सौंदर्य का लुफ्त के लिए आते हैं.

ऐसे पहुंचे सीता फॉल

सीता फॉल का प्रमुख जल स्रोत बिजुलिया पंचायत के छोटे-छोटे जोड़ियां से आता है और बहते हुए दामोदर में मिल जाता है.वहीं सीता फॉल पहुंचने के लिए एन एफ। पर्यटकों को धनबाद के महूदा से विनोद बिहारी महतो पुल होते हुए पहुंच सकते हैं.वहीं चास के बिजुलिया – सिंहडीह मुख्य मार्ग के जरिए पहुंचा जा सकता है. बोकारो के सीताफल की दूरी जिला मुख्यालय से करीबन 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सीता फॉल घुमने आए पर्यटक राजेश ने बताया कि सीताफल बहुत ही खूबसूरत और जब भी वह सीता फॉल आते हैं तो उन्हें शांति और सुकून मिलता है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *