जंगल मे मिला कुलटी नगर पालिका कर्मी का शव…

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल हीरापुर थाना अंतर्गत बर्णपुर के चप्रेल इलाके मे स्थित जंगल से कुलटी नगर पालिका मे काम करने वाले साधन बाउरी नाम के एक कर्मी का शव बरामद हुआ है,

जंगल मे शव होने की जानकारी इलाके के कुछ लोगों ने हीरापुर थाने को दी जिसके बाद हीरापुर थाना ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे लेकर शव के पॉस्मार्टम के लिये आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया, वहीं साधन बाउरी के परिजनों की अगर माने तो वह रात के दस बजे तक घर मे था जिसके बाद जब घर के सभी लोग सो गए तब वह कब घर के बाहर निकला घटना स्थल तक कैसे पहुँचा किस कारण पहुँचा यह उनको पता नही है,

उन्होंने कहा की उनको उनके इलाके का ही कुछ लोग सुबह नदी नहाने जाने के क्रम मे शव को देख उनको फोन पर घटना की जानकारी दी जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुँचे तो देखा की साधन मृत अवस्था मे पड़ा है, उन्होने कहा की साधन के मौत के पीछे किसी की साजिस हो सक्ति है उसकी हत्या की गई है, उन्होने यह भी कहा की पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है जिनसे मामले मे पूछताछ कर रही है अब देखना यह है की पुलिस साधन की हत्या मामले की गुथी कबतक सुलझा पाती है साथ ही इस मामले मे और किन -किन लोगों की गिरफ़्तारी कर पाती है

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमर की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *