अयोध्या में आज पीएम मोदी का दौरा, स्टेशन नई बिल्डिंग व महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन…

अयोध्या– त्रतायुग में सर्व सुविधा संपन्न रही भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या का प्राचीन वैभव फिर से लौट रहा है सभी अपने राजा श्री राम की स्वागत के लिए बैतूल है 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री के द्वारा वैदिक मेट्रो कर के बीच रामलाल अपने दिव्या भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

इसी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव अयोध्या का निर्माण हो रहा है एक तरफ श्री राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है तो दूसरी और अयोध्या नगरी को दिव्य स्वरुप प्रदान करने का कार्य तेज गति से हो रहा है।

श्री राम मंदिर के साथ पूरी अयोध्या 3500 करोड रुपए से अधिक की विकास परियोजना से श्रेष्ठतम सांस्कृतिक नगरी के रूप में संवार रहे हैं अवधपुरी को 178 परियोजनाओं की सौगात मिल चुकी है अगर निजी क्षेत्र की भी भागीदारी जोड़ ले तो आने वाले समय में 50000 करोड रुपए की परियोजनाएं मूर्त रूप लेती रहेगी इससे लाखों की संख्या में रोजगार भी सृजित होगा।

डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अयोध्या में जहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार है वहीं वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से सुसज्जित रेलवे स्टेशन के सौगात भी अयोध्यावासीयों को मिलने जा रही है। यह देश की सबसे खूबसूरत और अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न रेलवे स्टेशन में से एक है।

रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात सुगम बनाने के प्रबंध भी किए गए हैं भगवान राम की जन्म भूमि की यात्रा करने के अलावा तीर्थ यात्रियों को पवित्र सरयू नदी में इलेक्ट्रिक कैटामरेन से जो यह का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ की गई है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

वही CM योगी आदित्यनाथ ने बताया कि भगवान श्री राम की प्रिया अयोध्या नगरी दुनिया के सबसे सुंदर नगरी के रूप में विकसित करने के लिए डबल इंजन सर की सरकार संकल्प बाद है आज अयोध्या में जितने पर्यटक आ रहे हैं उससे कई गुना ज्यादा पर्यटक आगामी मकर संक्रांति और 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन के बाद यहां आने लगेंगे इसलिए अयोध्या वासी अभी से अतिथि देवो भव: के संकल्प के साथ जुड़ गए हैं

30 दिसंबर को अयोध्या हवाई अड्डा और अयोध्या की नई स्टेशन बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
अयोध्या में विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है इस पर 241 करोड रुपए खर्च किए गए हैं स्टेशन को मौजूदा 50000 यात्रियों की क्षमता को बढ़ाते हुए एक लाख यात्री तक किया जा रहा है इसे नया लुक दिया गया है खूबसूरत भवन पार्किंग कर्मचारियों के लिए आवास रेलवे पुलिस के लिए कार्यालय तीन नए प्लेटफार्म स्टेशन तक सड़कों ड्रेनेज सहित अन्य काम काम तीव्र गति से हो रहे हैं अयोध्या स्टेशन 10650 वर्ग मीटर में फैला है।

यहां बुजुर्गों और महिलाओं की सुविधा के लिए लिफ्ट व एस्केलेटर, वातानुकूलित प्रतीक्षालय वॉशरूम पेयजल बूथ फूड प्लाजा समिति अन्य सुविधाएं विकसित हो चुकी है। दिव्यांगों के लिए राम की व्यवस्था बनाई गई है रेलवे स्टेशन के नए भवन का काम पूरा हो गया है यहां क्लॉक रूम पर्यटक सूचना यात्रा टैक्स शिशु देखभाल कक्षा के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी।

वही भव्य श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या में हवाई यातायात सेवा प्रारंभ हो जाएगी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है रनवे बनकर तैयार हो गई है जिसकी लंबाई 2200 मी वह चौड़ाई 45 मीटर है दूसरे चरण में रनवे 37 मीटर का हो जाएगा वही एयरपोर्ट में मल्टी लेवल पार्किंग भी शुरू की जाएगी जहां 282 चार पहिए वाहन 309 दो पहिए वाहन की व्यवस्था की गई है इस बिल्डिंग में चार लिफ्ट भी लगाई गई है इसके अलावा ई- चार्जिंग पॉइंट भी बनाया गया है।

NEWS ANP के लिए अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *