झरिया(JHARIA) झरिया। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए गए देश वासियों के प्रति विकास योजना को लेकर शुक्रवार को तिसरा थाना क्षेत्र के अलकडीहा पंचायत भवन स्थित विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। जंहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे।

मौके पर मौजूद सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी द्वारा उपस्थित लोगों को विकसित भारत के योजनाओं के तहत संकल्प कराई गई।
उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत अभियान का रथ बलियापुर क्षेत्र की विभिन्न गांवों और पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव भाषण के माध्यम से विकास योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा देश में बेहतर विकास कार्य किया जा रहे हैं, जो भी अधूरा कार्य है उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर संतलाल प्रमाणिक, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, पश्चिम मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, मुक्तेशर महतो, कुलदीप साव, विश्वामित्र महतो, जयराम रवानी ,पंकज सिंह, अशोक महतो, गुप्तेश्वर साव, सुरेश रवानी मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट …