उपायुक्त से मुलाकात के बाद आईएमए ने ली हड़ताल वापस…

धनबाद DHANBADउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन के साथ मुलाकात करने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 30 दिसंबर 2023 से प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया है।

उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और चिकित्सकों की समस्याओं को सुना। समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने सभी अस्पताल व नर्सिंग होम को एक रजिस्टर रखने की सलाह दी। जिसमें टाइगर फोर्स या गश्ती दल में शामिल पुलिसकर्मी गश्त के बाद हस्ताक्षर करेंगे। साथ ही सहायता के लिए टाइगर फोर्स, स्थानीय पुलिस स्टेशन और पुलिस उपाधीक्षक का मोबाइल नंबर रखने की सलाह दी।

बैठक में उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, सिटी एसपी अजीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एक अमर कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके सिंह, डॉ मेजर चंदन, डॉ. प्रणय कुमार पूर्बे, डॉ. राकेश इंदर सिंह सहित आईएमए के अन्य सदस्य मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *