चिरकुंडा में लगाया गया दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला ,नियोजन के लिए उमड़े युवक एवं युवतियां…

धनबाद(DHANBAD)निरसा। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा श्रम कल्याण केंद्र चिरकुंडा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2023 का आयोजन गुरुवार को किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में कुल 18 स्टाल लगाए गए। जिसमें स्थानीय 11 एवं बाहर के 7 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि झारखंड राज्य निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियोजन नियमावली 2022 के तहत शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें राज्य अंतर्गत प्रत्येक नियोक्ता चालिस हजार रुपए तक मासिक वेतन या मजदूरी ऐसे सभी पद जो अधिसूचित होने के तिथि को रिक्त है एवं उसके उपरांत उत्पन्न कुल रिक्तियों का 75% पद पर स्थानीय उम्मीदवारों को नियोजन करना जाना अनिवार्य है।

झारखंड राज्य में 10 या 10 से अधिक व्यक्तियों को नियोजित करने वाले सभी प्रतिष्ठानों पर लागू होगा। इस शिविर में केंद्रीय एवं राज्य सरकार के उपक्रम शामिल नहीं है, परंतु केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों उपक्रमों में बाह्य स्रोत से सेवा उपलब्ध कराने वाले संस्था एजेंसी पर अधिनियम का प्रावधान लागू है।

प्रत्येक नियोक्ता एवं स्वयं अपने निबंध अधिसूचना के 30 दिनों के अंदर अपने जिले के अंतर्गत नियोजन कार्यालय में किया जाना अनिवार्य है। प्रत्येक नियोजन द्वारा अपने प्रतिष्ठान में चालिस हजार तक कुल वेतन, पारिश्रमिक या मेहनताना पाने वाले प्रत्येक व्यक्तियों कर्मियों का 3 महीने के अंदर नियोजन कार्यालय में निबंध करना अनिवार्य है।

नई परियोजना प्रारंभ करने वाले नए नियोक्ता परियोजना प्रारंभ होने के 30 दिन पूर्व प्राधिकृत अधिकारी को उक्त अधिनियम के अधीन आने वाले कर्मचारियों की संख्या रिक्ति को आवश्यक कौशल के साथ स्पष्ट इंगित करते हुए अपने जिला के अंतर्गत नियोजन कार्यालय में विवरण उपलब्ध कराएंगे।

स्थानीय उम्मीदवारों को इस अधिनियम का लाभ लेने हेतु स्वयं को निर्णय में पंजीकृत कराना अनिवार्य है।

इस अधिनियम का अनुपालन नहीं करने की स्थिति में दण्ड के भी प्रावधान है। नियोजन शिविर में वाराही इंजीनियरिंग सर्विसेज एमपीएल, जगदंबा सर्विस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड एमपीएल, एसोसिएटेड सिरामिक लिमिटेड चिरकुंडा, अरुण रिफ्रैक्टरीज चिरकुंडा, डीसीईटी पब्लिक स्कूल छोटा आमबोना, डीसीईटी प्राइवेट आईटीआई छोटा आमबोना, टेगा मैकनली मिनरल्स लिमिटेड, एलआईसी चिरकुंडा ब्रांच, स्पंदाना स्पोर्थी फाइनेंशियल लिमिटेड, कुमारधुबी स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल, और इंडज्योति फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड, केरियर ब्रिज स्किल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, क्यूएसएस एंटरप्राइजेज बैंगलोर, मिलेनियम स्किल एसोसरीज प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता, अपटोस्किल पालम दिल्ली, सन ब्राइट मैनपॉवर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, राया झारखंड द्वारा 1200 लोगों के नियोजन किया जाएगा। शिविर में लगभग डेढ़ दर्जन युवकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में चिरकुंडा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान, आंनद कुमार, अमित कुमार, बिनोद कुमार, मिथुन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *