हाइवा की चपेट में आया बीआईटी सिंदरी बीटेक का छात्र अविनाश..कुचलने से हुई दर्दनाक मौत..विरोध में सिंदरी झरिया सड़क जाम..

सिंदरी( DHANBAD,)27दिसम्बर..सिंदरी धनबाद मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम कांड्राबाजार के समीप हाइवा की चपेट में आकर बीआईटी सिंदरी के तीसरे वर्ष के छात्र अविनाश प्रियदर्शी की मौत हो गई.

हाइवा ने छात्र का सिर हाइवा में फंसकर बुरी तरह कुचल गया. जिससे घटानास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. अविनाश मुंबई निवासी रेलवे के लोको पायलट प्रेम कुमार निराला का पुत्र था. वह अपने मामा सत्यनारायण शर्मा के लोदना स्थित आवास में रहकर बीआईटी सिंदरी में पढ़ रहा था.

उसके मित्रों ने बताया कि बीआईटी सिंदरी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था. वह बाइक से बीआईटी सिंदरी के हॉस्टल से लोदना जा रहा था. तभी कांड्रा चांदनी मोटर के समीप उसकी बाइक फिसल गई और उसी दिशा से आ रहे हाइवा के नीचे चली गई.

अविनाश के मित्रों ने सिंदरी झरिया मुख्य मार्ग के पास शव सड़क पर रखकर दोनों तरफ जाम कर दिया.

गोशाला ओपी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार यादव, पाथरडीह थाना प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह, सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा दल- बल के साथ मौके पर पहुंचकर उग्र छात्रों को समझाने के प्रयास में जुट गए.बाइक पल्सर 220/ JH10 BY1879 है जिसको उक्त युवक चला रहा था ।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *