रांची DC राहुल कुमार सिन्हा ने लिया तैयारियों का जायजा

रांची(RANCHI) उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने आज दिनांक- 26 दिसंबर 2023 को मोरहाबादी मैदान में 29 दिसंबर 2023 को आयोजित किये जानेवाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज मोरहाबादी पहुंच कर पूरी तैयारियों का जायजा लेते हुए सम्बंधित सभी अधिकारी को कई दिशा-निर्देश दिया गया

इस दौरान उप-विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक (शहर) रांची, श्री राजकुमार मेहता, नज़ारत उप-समहर्ता रांची, श्री केवल कृष्ण अग्रवाल,जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संगीता शरण एवं जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, डॉ. प्रभात शंकर एवं इवेंट से जुड़े पदाधिकारी और सभी सम्बंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम सम्बन्धी विस्तृत जानकारी ली

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जायजा के क्रम में कार्यक्रम को लेकर अब तक गयी तैयारी सारी जानकारी लेते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल में लोगों के लिए पीने का पानी, शौचालय और आस पास साफ-सफाई को लेकर, कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट, एलईडी की व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, विभिन्न विभागों द्वारा झांकी प्रदर्शन आदि सारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने को कहा।

संबंधित अधिकारी/पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारी कि जानकारी

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सभी इस कार्यक्रम को लेकर सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी लेते हुए सभी को निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न हो जितने भी व्यवस्था इस कार्यक्रम को लेकर किए गए है, वह तमाम व्यवस्था ससमय हो जाए यह सुनिश्चित सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारियों कर लेंगे।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *