SAIL: ठेकेदार मजदूर मारपीट कांड, एक सप्ताह से खदान का कार्य सिंडिकेट ठेकेदारों द्वारा बंद, मज़दूरों में आक्रोश..

सिंदरी (SINDRI)चासनाला: ठेकेदार मजदूर मारपीट कांड में एक सप्ताह से खदान का कार्य सिंडिकेट ठेकेदारों द्वारा बंद कर दिया गया है, इसको लेकर मज़दूरों में आक्रोश।चासनाला साउथ कॉलोनी में ठेका मजदूरों की एक बैठक हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे । डीपमाइन खदान समीप बत्ती घर में हुई मजदूर और ठेकेदार मज़दूर मारपीट कांड पर दुख जताया।

मजदूरों ने कहा कि एक सप्ताह से खदान में उत्पादन का कार्य बंद हैं जिससे मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्तिथि पैदा हो गई हैं । वर्षों से ठेका मजदूरी कर ही उनका घर चलता हैं । ठेकेदारों द्वारा कार्य बंद करने से मजदूर प्रतिदान वापस लौट कर घर जा रहे है।अब देखना हैं कोलियरी को चालू कराने में कौन यूनियन और जनप्रतिनिधि देश हित उद्योग हित मज़दूर हित में सामने आकर ठेकेदारों सेल प्रबंधन ठेका मजदूरों के बीच वार्ता करवाता है और उत्पादन चालू कराने में अहम भूमिका निभाते हैं ।

SAIL चासनाला डीप माईन्स में मजदूरों के साथ मार-पीट की घटना की देश रक्षक विचार मंच के धनबाद जिलाध्यक्ष अमित कुमार, राष्टिय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के धनबाद जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने भी घोर निंदा किया है।

NEWS ANP के लिए नितेश की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *