MP पीएन सिंह ने किया आनंद मेला का उद्घाटन,दीक्षा महिला मंडल के द्वारा कोयला नगर में शुरु हुआ दो दिवसीय आनंद मेला ..

धनबाद(DHANBAD)दिनांक 24 दिसंबर को कोयला नगर के नेहरू कॉम्पलेक्स प्रांगण में दो दिवसीय आनंद मेला का आयोजन किया शुरु हो गया। मेला के शुभारंभ के अवसर पर धनबाद के माननीय सांसद श्री पी.एन सिंह ने आनंद मेला का उद्धाटन किया।

Live Reporting on News ANP

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री पी. एन सिंह के आगमन पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मिली दत्ता एवं सीएमडी, बीसीसीएल श्री समीरन दत्ता ने उनका स्वागत किया। सांसद महोदय ने फीता काटकर मेला का उद्धाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दीक्षा महिला मंडल समाज सेवा, शिक्षा और महिला शसक्तिकरण की दिशा में जो कार्य कर रही है वे सराहनीय है।

इस अवसर पर उन्होंने दीक्षा महिला मंडल की स्मारिका का भी विमोचन किया। आनंद मेला के शुभारंभ के इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि एवं सांसद श्री पी. एन. सिंह ने दीक्षा महिला मंडल की ओर से दो दिव्यांगजनों; प्रेमलता कुमारी, निवासी मुकुंदा, बलियापुर और पूर्णिमा बास्की, निवासी गोग्ना निरसा, को व्हीलचेयर भी भेंट की।

आनंद मेला के पहले दिन शहर के निम्नलिखित गणमान्य अतिथियों का आगमन हुआ –

  1. मथुरा महतो, विधायक टुंडी विधान सभा
  2. श्री अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक (शहर)
  3. श्री कपिल चौधरी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
  4. श्री मनोज स्वर्गियारी, पुलिस अधीक्षक (रेलवे)
  5. श्री अरविंद बिनहा, उप पुलिस अधीक्षक (विधि व्यवस्था)
  6. श्री अमर पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)/ निरसा
  7. आनंद मेला के पहले दिन विभिन्न गणमान्य अतिथियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर महिला सशक्तिकरण का संदेश देना वाली प्रमुख महिला पेशेवरों का सम्मान भी किया। सम्मान पाने वाली प्रमुखि महिलाओं के नाम इस प्रकार हैं-
  8. चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के शहर की दो प्रमुख महिला चिकित्सक
  9. डॉ. अंजना कुमारी
  10. डॉ रूमा प्रसाद

पुलिस प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के शहर की दो प्रमुख महिला पुलिस बल की सदस्य –

  1. निरीक्षक पूजा कुमारी, थाना प्रभारी, महिला थाना, धनबाद।
  2. अनिता मिश्रा, आरक्षी

सम्मान पाने वाले सभी महिलाओं को सम्मान-पत्र और ट्रॉफी के साथ 5000 रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा दीक्षा महिला मंडल की ओर से डिजिटल साधनों के माध्यम से उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज गरीब औऱ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पांच मेधावी विद्यार्थियों को अच्छी कंपनी के ब्रांडेड टैबलेट भी वितरित किये गये। टेबलेट पाने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं –

  1. श्रुति कुमारी यादव, मैट्रिक में बालिका वर्ग में जिला टॉपर
  2. सौम्या कुमारी, मैट्रिक में बालिका वर्ग में जिला में द्वितीय टॉपर
  3. प्रियंका सिन्हा, इंटर विज्ञान वर्ग में जिला टॉपर
  4. कशिश परवीन, कला वर्ग में जिला टॉपर
  5. आयुषि अग्रवाल, वाणिज्य वर्ग में जिला टॉपर
  1. उद्घाटन अवसर पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मिली दत्ता के साथ-साथ दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्बिता रमैय्या, श्रीमती नमिता सहाय, श्रीमती रंजना सिंह एवं श्रीमती नेहा दास विभिन्न क्षेत्रों की महिला समितियों के साथ ही बीसीसएल के निदेशक (कार्मिक) श्री मुरली कृष्ण रमैय्या, निदेशक (वित्त) श्री राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी) श्री संजय कुमार सिहं और सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक और मुख्यालय के विभागाध्यक्षों के साथ ही काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों का भी आगमन हुआ।

NEWSANPके लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *