भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला..

धनबाद (DHANBAD ): कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाए जाने के विरोध में भाजपाइयों ने पुतला दहन किया। बुधवार को पार्टी के धनबाद महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें संसदीय मर्यादा और मुल्यों का तनिक भी ज्ञान नहीं है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, उपाध्यक्ष संजय कुमार झा, मानस प्रसुन, वीरेंद्र हांसदा, महामंत्री नितिन भट्ट, मिडिया प्रभारी मिलटन पार्थ सारथी, चंद्रशेखर मुन्ना, अमलेश सिंह, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, राजकुमार मंडल, तमाल राय, जयंत चौधरी, प्रीतपाल सिंह आजमानी, मनोज गुप्ता, उमेश सिंह, टुला सिंह, राजाराम दता, दीपक झा, ब्रजेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, जीत सोनी, अरुण सिंह, भृगुनाथ भगत, संजय शर्मा, राजीव भट्ट, अजीत चतुर्वेदी, अजय मंडल, विपिन लाल आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *