ठंड में मन क्या मचला, रांची में एक मुर्गा 95 हजार का…

रांची RANCHI: ठंड के इस मौसम में महावीर होरो को मुर्गा खाने को मन मचल गया। सितमगर बने इस ठंड में वे खुद बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाये, इस चलते पड़ोसी से मुर्गा वाले का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद महावीर ने ऑन लाइन एक मुर्गा बुक कराया। बदले में गूगल पे के सहारे 500 रुपये का भुगतान भी कर दिया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था आपका पार्सल जल्द पहुंच जायेगा। कुछ देर बाद उन्हें एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपने जिस नंबर पर 500 रुपये ट्रांसफर किए हैं, उसमें 1960 रुपये और ट्रांसफर कर दीजिये। यह रुपया पार्सल पहुंचने पर आपको दे दी जायेगी।

महावीर ने फिर रूपये ट्रांसफर कर दी। कुछ देर बाद उन्हें फिर से एक शख्स ने फोन किया और कहा कि गलती से राशि दूसरे खाते में चली गई है, इसलिए फिर से 1960 रुपये ट्रांसफर कर दें। सभी रुपये उन्हें पार्सल पहुंचने पर मिल जायेगी। इसी बीच अचानक महावीर के खाते से धीरे-धीरे कर 95 हजार रुपये कट गये। तब उन्हें लगा कि मुर्गा खाने की तलब से उसका मन और बहुत खराब हो गया। वो साइबर ठगी के शिकार हो गये। इस संबंध में महावीर होरो ने रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *