पांडव गिरोह का सरगना धराया…

रांची RANCHI: पांडव गिरोह का सरगना कुख्यात संजय कुमार उर्फ संजय सिंह आज धरा गया। झारखंड ATS, बिहार एसटीएफ और रांची पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर उसे दबोचा। वह रांची के सदर थाना क्षेत्र के बड़गांई में अपने एक रिश्तेदार के घर पनाह लिये हुए था। उसके पास से पुलिस एक रायफल जब्त की है। उसकी मुड़ी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी था। कुख्यात संजय सिंह मूल रूप से पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के नीमा गांव का रहनेवाला है। पुलिस फाइल में उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी जैसे कुल 16 संगीन मामले दर्ज हैं। यह मामले पटना और जहानाबाद के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। बीते साल जहानाबाद में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही संजय सिंह फरार चल रहा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *