डोमगढ़ बचाओ मोर्चा” के बैनर तले एक आम सभा का आयोजन..

सिंदरी(SINDRI): रविवार को सिंदरी डोमगढ़ में “डोमगढ़ बचाओ मोर्चा” के बैनर तले एक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक मुख्य रूप से आवास सम्बंधित योजना से रखा गया है।

उपस्थित स्थानीय लोगों ने एफसीआईएल के खिलाफ गैर जिम्मेदारी रवैया का पुरजोर विरोध किया।

मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि एफसीआई मैनेजमेंट सेल प्रबंधन के साथ मिलकर दलाली ना करे, साथ ही पूर्व से बेघरों के सर से छत छीनने की साजिस ना करे। जो भी लोग मैनेजमेंट की ओर से खंडहर घोषित मकान में रह रहे हैँ, वो करोड़पति तो हो नहीं सकते, तो ऐसे वर्ग को प्रताड़ित करने का मनसा ना रखें।

धीरज सिंह, युवा नेता, BJP

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्द की गरिमा रखते हुए बेघरों को छत देने की नीति पर कार्य करें ना की छीनने की। विदित हो कि 50 वर्षों से या उससे भी पूर्व से लोग अपने परिवारों के साथ यहाँ रह रहे है,

अचानक कहाँ जाएंगे! एफसीआई प्रबंधन के पास वर्तमान परिदृश्य से वाकिफ हों एवं बड़ा दिल दिखाते हुए यथावत स्थिति में शहर को रहने दे।

धीरज सिंह ने लोगों को आश्वास्त भी किया कि जल्द ही इस विषय पर एक हस्ताक्षर अभियान चला कर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से “डोमगढ़ बचाओ मोर्चा” के सदस्य के साथ मिलेंगे तथा इसकी वास्तविक स्थित बयां करेंगे। मौके पर मुख्य रूप से मोर्चा के सदस्य महफूज आलम जी, रणविजय सिंह, जी बीरबल दुबे जी, शक्ति राजभर जी, शशि सिंह जी, अनूप सिंह जी, अजीत कश्यप, ललित चौबे, मिथुन वाल्मीकि, संजय तिवारी जी, प्रदीप जी, गंगा देवी, छाया देवी, गुड़िया देवी, किरण देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

NEWS ANP के लिए सिंदरी से सिंधु कुमार की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *