चंडालमारा-घाटोचरा पुल के निचे से बाइक समेत गिरने से एक युवक का मौत..

पाकुड़(PAKUD): जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के चंडालमारा-घाटोचरा पुल के निचे बाइक समेत पुल के नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गया ।

मृत्तक युवक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के अस्कंधा पंचायत के साहेबनगर गांव निवासी फिलिप मुर्मू 24 वर्ष के रूप में हुई है ।

दिनेश प्रसाद सिंह, एसआई


मिली जानकारी के मुताबिक मृत्तक युवक फिलिप मुर्मू अपने रिस्तेदार के यहां लौगांव से चंडालमारा होते हुए अस्कंधा साहेबनगर जा रहा था , रास्ता अनजान होने के वजह से बाइक समेत पुल के निचे गीर गया ।

ग्रामीणों के सूचना पर थाने के एसआई दिनेश प्रसाद सिंह, एसआई प्रशांत लायक दलबल के साथ मौके पर पहुचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजने की तैयारी में है । आपको बताते चले कि चार साल पहले भारी बारिश में पुल क्षतिग्रस्त हो गया था फिर से इस पुल का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है ।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *