बिना जांच कोई नहीं जा सकेगा झारखंड विधानसभा के अंदर…

रांची (RANCHI): संसद में सुरक्षा में हुई चूक के बाद झारखंड विधानसभा सत्र में भी पहरा कड़ा कर दिया गया है। अब दर्शक दीर्घा में बिना जांच के अंदर कोई नहीं जा सकता। सुरक्षा पूरी टाइट रहेगी। लोकसभा में हुई चूक से सबक लेते हुये रांची पुलिस ने फैसला किया है कि किसी भी संदिग्ध शख्स को विधानसभा के अंदर नहीं जाने दिया जायेगा।

बिना जांच दर्शक दीर्घा में भी किसी को जाने नहीं दिया जायेगा। इस संबंध में पुलिस को ब्रीफ भी कर दिया गया है। वहीं, किसी भी तरह की वस्तु ले जाने की मनाही रहेगी। अगर जरूरत पड़ी तो जूते को खुलवाकर भी चेक किये जायेंगे। बैग वगैरह भी बाहर ही जमा करना होगा।

विधानसभा के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहेंगे। कई मुद्दों को लेकर हंगामा और घेराव होने की आशंका है। सुरक्षा में करीब 7 DSP, 15 इंस्पेक्टर एवं लगभग 800 जवान तैनात रहेंगे। किसी तरह की कोई चूक न हो, उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *