झरिया घनुडीह ओपी क्षेत्र के मोहरीबांध में 35 वर्षीय युवक का मिला शव..

झरिया। (JHARIYA )घनुडीह ओपी क्षेत्र के झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग मोहरीबांध के समीप सोमवार की रात्रि एक युवक को लाठी डंडे के साथ बुरी तरह से मारपीट कर बीच सड़क पर ही हत्या कर घसीटते हुए उसे झाड़ी के किनारे फेंक दिया। युवक को फेकने के बाद सभी हत्यारा वहां से भाग निकला।घटना की सूचना मिलते ही आस पास के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

युवक की पहचान घनुडीह मल्लाह पट्टी निवासी नवल निषाद के पुत्र पंकज निषाद(35) के रूप में किया गया। उसके सर पर काफी गंभीर चोटे थी। घटनास्थल पर काफी खून था। सूचना मिलते ही पंकज के परिजन उसे उठाकर झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले गया। जहां डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख पीएमसीएच धनबाद भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही घानुडीह ओपी प्रभारी पवन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल से चप्पल और कई सामग्री मिला है। मृतक अपने बूढ़े माता-पिता के एकलौता पुत्र के साथ तिन छोटी बहनें है। जिनका रो रो कर बुरा हाल है।

वहीं स्थानीय लोगों के कहना है कि पंकज निषाद शराब का अत्याधिक सेवन किया करता था और पूर्व में भी जेल जा चुका है। इसकी हत्या कुछ अपने ही साथी ने मिलकर किया है ऐसा लोगों का कहना है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार ने लिखित मामला दर्ज थाने में नहीं किया है।
News

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *