कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव 10 सितंबर को आयेंगे धनबाद. स्वागत की तैयारी में जुटे कांग्रेसी..”जन संवाद आपके साथ” पर जोर..

धनबाद (DHANBAD) धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को”*जनसंवाद आपके साथ*” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में हुई बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी ने किया ..

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 10 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आगमन धनबाद होने जा रहा है और वह संवाद आपके साथ कार्यक्रम के तहत सभी जिले में कार्यक्रम कर रहे हैं जिसकी तैयारी को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई है और उनके आगमन में धनबाद जिले से तमाम कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहेंगे और यह कार्यक्रम एतिहासिक होगा कार्यक्रम मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर किया जा रहा है

धनबाद से इस बार कांग्रेस पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर भारी मतों से विजय होगी कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुट गए हैं कांग्रेस पार्टी हमेशा ही गरीब ,आम आदमी की पार्टी रही है और लगातार कांग्रेस पार्टी के साथ गरीब मजदूर किसान का जुड़ाव ज्यादा रहा है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इन सभी क्षेत्रों में जाएंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे !आगे रशीद राजा अंसारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी का आगमन धनबाद होने जा रहा है जिसकी तैयारी को लेकर आज यहां एक आवश्यक बैठक हुई है बैठक में तमाम कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी की स्वागत में कोई कमी नहीं रहेगी!

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, प्रदेश कांग्रेस सचिव सह प्रवक्ता शमशेर आलम,उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह जोगी नवनीत नीरज मंटू दास,रवी रंजन सिंह, सुधांशु शेखर झा दिनेश यादव,जावेद रजा, अजय कुमार डीएन यादव रोशन कुमार वकील बाउरी,महेंद्र कुमार दुबे, रणधीर ठाकुर ,दिनेश सिंह, बबलू दास ,दिनेश यादव , अख्तर खान गुड्डू, माधव सिंह, संतोष चौधरी, डाक्टर संतोष राय, अवधेश पासवान, गैरुल हसन,गुडडीया देवी, मशुद आलम,नारायण सिंह, देवेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सैनी, माली गोप, महेंद्र पासवान, दुर्गा रवानी, महेश शर्मा, हरेंद्र शाही, शहजादा हुसैन, राजेश राम, नकुल मोदी, धर्म महतो, पूर्णेदु सिंह, कामता पासवान, अलोक मालाकार, हारुन उर्फ काली,ललन ठाकुर, गंगा बालमिकी,सिंकदर आजम, निवास रजवार, सत्यानंद पांडेय, अशीस सिंहा, गोपाल धारी, देवेंद्र शर्मा, बिजेंद्र गुप्ता, नवीन पासवान, असद कलिम, अनिल राय,रामकृपाल गोस्वामी

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *