धनबाद पुलिस की सख्ती से शहर में 80 फ़ीसदी अपराध में आई कमी… त्योहार को देखते हुए जिला के सभी चैंबर व्यापारियों के साथ SSP ने की बैठक…पेट्रोलिंग के लिए बिट पुलिसिंग पर जोर.. SSP ने कहा..आप हमें सहयोग कीजिए…

धनबाद में व्यापारी सुरक्षित और भयमुक्त माहौल में व्यापार कर सके इसे लेकर धनबाद पुलिस हाईटेक तरीके पर जोर दे रही है.इसी मामले में मंगलवार SSP एचपी जनार्दनन पुलिस सभागार में जिला चेम्बर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ सभी 56 चैंबर इकाई प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.जिसमे जिले की विधि व्यवस्था के संदर्भ में चर्चा की साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को भी सुना.

बैठक में एसएसपी ने जिला चेम्बर के समक्ष सभी 56 जिला चेम्बर से एक – एक बाइक का जन सहयोग माँगा ताकि उनके क्षेत्र में बेहतर ढंग से बिट पेट्रोलिंग हो सके और अपराध पर अंकुश लग सके.इसके अलावे प्रत्येक दुकान में दो सीसीटीवी कैमरा एक दुकान के अंदर और एक बाहर इंस्टॉल करने के निर्देश दिए इसके अलावे तकनीकी को बढ़ाने की दिशा में कैश काउंटर के पास मोशन सेंसर लगाने का भी सुझाव दिया.इसके अलावे किसी तरह के अपराध होने पर पुलिस की मदद लेने हेतु डायल नंबर 112 एवं साइबर अपराध की समस्या पर डायल नंबर 1930 की उपयोगिता से भी रूबरू कराया.

धनबाद जिला चेम्बर के अध्यक्ष चेतन गोयेनका की ओर से बैठक में पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए एक बाइक देने की घोषणा की गई .साथ ही सड़कों पर cctv कैमरे लगाने हेतु DMFT फंड से उपलब्ध हो इसकी मांग वे डीसी से करेंगे…जिला चेंबर महादचिव अजय नारायण लाल ने बताया कि वे लोग धनबाद एसएसपी से ऑनलाइन खरीदारी में ठगी और ट्रांजेक्शन के दौरान साइबर सुरक्षा और खाते को सील किए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा किया…अपराध कोई और कर रहा है और खामियाजा कारोबारी उठा रहें है..एसएसपी ने इस पर भी विचार करने का आश्वासन दिया है..

NEWS ANP के लिए जितेंद्र के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *