LIC की 68वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल ने कहा..कर्मचारियों की ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी..

धनबाद DHANBAD)दिनांक 02/09 2024 को धनबाद शाखा- 2 में भारतीय जीवन बीमा निगम के 68वीं वर्षगांठ के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया |शाखा प्रबंधक की अध्यक्षता में समारोह की विधिवट शुरुआत की गई दीप प्रज्वलन के साथ-साथ इस समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ,शाखा प्रबंधक श्री नरेश कुमार पॉलिसी धारक, अभिकर्ता बंधु तथा शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस समारोह में सभी वक्ताओं के द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना कल से अब तक के सभी उपलब्धियां पर चर्चा की गई।

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के द्वारा अपने अभी भाषण में एलआईसी के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ईमानदारी, भारतीय जीवन बीमा निगम का निजीकरण किसी हाल में होना संभव नहीं है, भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता के साथ-साथ यहां के एम्प्लॉय के निष्ठा ही है जो भारतीय जीवन बीमा निगम के दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रही है उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम को बीमा के सर्वश्रेष्ठ कंपनी क्यों है इस पर भी अपनी बातों को रखा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ-साथ इस उद्घाटन समारोह की समाप्ति की घोषणा की गई इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी साथियों का योगदान रहा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *