
झरिया।(JHARIYA )झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घनुवाडीह क्षेत्र के इर्द गिर्द रहने वाले सैकड़ों की संख्या में नारी शक्ति माता बहनों ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह एवं भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए श्रीमती सुमन चौहान के नेतृत्व में बडी संख्या में महिलाओं ने झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में पूरी निष्ठा के साथ भाजपा में शामिल हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सिंह ने भाजपा का पट्टा पहनाकर सभी का संघ में स्वागत अभिनंदन किया। वही इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने नारी शक्ति का विवरण दे सभी महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उन्हें अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में माता बहने मौजूद रही।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट