GOOD JOB:भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने दिखाई दरियादिली, अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति को अपने वाहन से कराया अस्पताल में भर्ती…

झरिया (JHARIYA) झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रवानी बस्ती निवासी दिव्यांग विजय रवानी 55 वर्षीय गुरुवार को बस्तकोला में दुर्घटना के शिकार हो गए और अचेत अवस्था में उक्त स्थल में पड़ा हुआ था।

इस दौरान धनबाद से झरिया आने के क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह की नजर उस घायल व्यक्ति पर पड़ गई और यह देख अपना वाहन रुकवाया साथ ही बिना वक्त गंवाए घायल विजय रवानी के पास पहुंची और अपने सहयोगियों की सहायता से घायल रवानी को अपने वाहन से उन्हे झरिया स्थित नरेश प्रसाद अस्पताल में भर्ती करा उनका उपचार शुरू कराया साथ ही डॉक्टर से वार्ता कर उनका तत्काल प्रभाव से इलाज करने की बात कही।

जहां डॉक्टर ने उसकी हालत स्थिर बताई है। इस नेक कार्य के लिए श्रीमति रागिनी सिंह को स्थानीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *