बिहार कोलियरी कामगार युनियन एवं मधुवन कोल वाशरी प्रबंधन के साथ समझौता वार्ता संपन्न..


बाघमारा(BAAGHMARA)बिहार कोलियरी कामगार युनियन मधुवन कोल वाशरी शाखा की 17 सूत्री मांगों को लेकर मधुवन कोल वाशरी प्रबंधन के साथ कार्यालय के सभागार में समझौता वार्ता संपन्न हुई.

समझौता वार्ता में वाशरी प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार,कार्मिक प्रबंधक अजय सिंह यादव,सुरक्षा पदाधिकारी देवेंद्र सिंह,अभियंता रवींद्र रजक,उप प्रबंधक अभिजीत महतो,टेकलाल महतो,दिनेश सिंह एवं बिहार कोलियरी कामगार युनियन यूनियन की ओर से मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव जे के झा, ब्लॉक टु क्षेत्रीय सचिव नकुल महतो, मधुवन कोल वाशरी सचिव धनंजय महतो,अध्यक्ष सीताराम कर्मकार, संयोजक कपिल पांडेय,मनोज सेन,मोहन मुंडा,किस्टू मुंडा,सुनील माँझी,सरोज मेहता,एस डी सिंह,धनराज महतो,रतिलाल महतो, गुंजा देवी,चुन्नू देवी,गोरी घटवारीन, अर्जुन महतो आदि सैकड़ों यूनियन सदस्य उपस्थित थें.

युनियन की माँगो में वाशरी के दस कर्मियों को कंपनी के नियमानुसार समय पर प्रमोशन नहीं दिया गया है उसे प्रमोशन दिया जाए. डोम चलकरी बस्ती के सामुदायिक भवन के सामने चापाकल और स्ट्रीट लाइट पानी की व्यवस्था करने, वाशरी के बगल से नया रास्ता बनाने, मधुबन कोलवसारी का सुरक्षा व्यवस्था किया जाए और सुरक्षा कर्मी का मैन पावर बढ़ाने,अपरों यूनिट से क्रेशर फ्लोर तक टूटे हुए सीढ़ी का मरम्मत करने, रिसीविंग से लोडिंग तक लाइट की व्यवस्था, वेतन से पहले पर्ची देने, स्थानीय ठेकेदारों को 75% काम देने,कपिल देव पांडेय को नियोजन देने, वाशरी में डिस्पेन्सरी देने, संडे डियुटी भेद भाव बंद करने,मनोज सेन एवं अर्जुन महतो का क्वार्टर मरमती करने आदि मांगे शामिल है.परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार ने सभी माँगो को पुरा करने का आश्वासन दिया।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *