हरेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हरि झंडी दिखा कर मिनी मैराथन का आयोजन किया

धनबाद: (DHANBAD)असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक मिनी मैराथन का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मैराथन की शुरुआत श्री हरेन्द्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में धनबाद स्कूल ऑफ़ नर्सिंग के उत्साही छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा, आज देशभर में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। मेजर ध्यानचंद, जिन्हें “हॉकी के जादूगर” के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने अद्वितीय खेल कौशल और समर्पण से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका जीवन और उनकी उपलब्धियां सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं।”राष्ट्रीय खेल दिवस हमें खेलों के महत्व और हमारे जीवन में फिटनेस की भूमिका को समझने का अवसर देता है। इस मिनी मैराथन के माध्यम से, हम सभी को प्रेरित करना चाहते हैं कि वे खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहें।

“मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने भूली हीरक रोड, नवाडीह स्थित बिरसा मुंडा पार्क से असर्फी हॉस्पिटल के पास, बिनोद बिहारी चौक तक दौड़ लगाई। मैराथन के दौरान असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह के साथ श्री गोपाल सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, संतोष सिंह, प्राचार्या मैरी ग्रेस, प्रदीप कुमार, शुशील कुमार सिंह, राहुल तिवारी एवं अन्य संकाय सदस्य शामिल थे। समाज के विभिन्न वर्गों ने हरेन्द्र सिंह के इस पहल की सराहना की और इसे खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस आयोजन ने शहर के युवाओं में उत्साह और उमंग का संचार किया, जिससे वे आगे भी खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित हुए

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *