सिन्दरी में लगातार हो रही चोरी की धटना को लेकर सी पी आई (एम) सिन्दरी शाखा 1के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजेंद्र कुमार मोहन के आवास में हुई चोरी को लेकर उनसे की मुलाकात लिया जायजा



सिंदरी (Sindri)सिंदरी में लगातार हो रही चोरी की घटना से चिंतित सीपीआई(एम) सिंदरी शाखा-1 का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चोरी के शिकार बलियापुर थाना के अंतर्गत आरएमफोर 819-20 (रंगामाटी) निवासी, चासनाला सेल के कर्मी राजेंद्र कुमार मोहन से उनके आवास पर जाकर भेंट की और चोरी की घटना की विस्तृत जानकारी ली।
राजेंद्र कुमार मोहन ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि चोर घर के कई ताले को तोड़कर ₹10 हजार नगद सहित लगभग 6 लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। जिसमें टीवी ,एसी स्टेबलाइजर, पंप ,जनरेटर सहित अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण भी शामिल है।


तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सीपीआई(एम) सिंदरी-1 के शाखा सचिव गौतम प्रसाद ने पुलिस की कार्रवाई को निराशाजनक बताया, कारवाई के नाम पर खानापूर्ति बताया बलियापुर थाने में लिखित शिकायत करने के बाद भी आज तक पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं लगती। सिंदरी में आए दिन इस तरह की घटना घट रही है लोगो के जीवन भर की कमाई लूट जा रही है।अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि चोरी के लिए अपराधी वाहनों का इस्तेमाल कर जनरेटर जैसे वजनदार वस्तु भी उठा कर ले जा रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि सिंदरी में हो रही चोरी की इन घटनाओं पर रोक लगाएं। रात में पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ाए और चोरी गई सामानों का जल्द से जल्द बरामद करे, अन्यथा सीपीआई(एम) सिंदरी की आम जनता को गोल बंद कर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। सिंदरी में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ सिंदरी से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग करेगी। प्रतिनिधिमंडल में गौतम प्रसाद, दीपक कुमार बनर्जी, नरेंद्र नाथ दास मौजूथे।


NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *