विस चुनाव से पहले झारखंड के 10 IPS का हुआ तबादला व पदस्थापना..गिरिडीह एसपी भी बदले..

रांची (RANCHI)सरकार ने राज्य के आठ आईपीएस रैंक के अधिकारी का तबादला किया है. पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत दो आईपीएस को भी प्रोन्नति मिली है. साहिबगंज एसपी के पद पर पदस्थापित कुमार गौरव को जहां लातेहार का एसपी बनाया गया है, वहीं होमगार्ड एसपी के पद पर पदस्थापित अमित कुमार सिंह को साहिबगंज का एसपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है.

जाने कौन कहां गए
-कुमार गौरव को लातेहार एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया.

-अंजनी कुमार झा को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया.

-निधि द्विवेदी को एसपी जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया.

-लातेहार एसपी अंजनी अंजन को एसीबी रांची एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया.

-गिरिडीह एसपी के पद पर पदस्थापित दीपक शर्मा को एससीआरबी के पद पर पदस्थापित किया गया.

-अमित कुमार सिंह को साहिबगंज एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया.

-अनिमेष नैथानी को गोड्डा एसपी के पद पर पद स्थापित किया गया.

-नाथू सिंह मीणा को एसआईबी स्पेशल ब्रांच एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया.

-विमल कुमार को गिरिडीह एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया.

-मनीष टोप्पो को स्पेशल ब्रांच एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया.

NEWS ANP के लिए रांची से शिव पूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *