धनबाद (DHANBAD)धनबाद महानगर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पुरषोत्तम रंजन चंद्रवंशी के अगुवाई में ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। साथ में ओबीसी मोर्चा बोकारो जिला प्रभारी मनोज कुमार महतो, आदित्य वर्मा उपस्थित थे। अमरदीप यादव ने ओबीसी मोर्चा धनबाद महानगर के साथ आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा किए। आज जिस तरह हेमंत सोरेन की सरकार चारो ओर अराजक स्थिति पैदा कर रखी है उसी के निमित प्रमंडलीय स्तर पर कार्यक्रम धनबाद में होगा।
इस बड़े कार्यक्रम में गरीबों को हक दिलाने के लिए, किसानों को उनके हक दिलाने, व्यापारियों को उनके हक दिलाने, युवा वर्ग को उनके हक दिलाने, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को उनके हक दिलाने, शिक्षा मित्र को उनके हक दिलाने, बेरोजगारी दूर करने के लिए आंदोलन की तैयारी जैसे बातो पर आंदोलन करने की चर्चा हुई। कुल मिलाकर एक बड़े आंदोलन की तैयारी की नीव कोयलांचल में आज पड़ चुकी है। अमरदीप यादव ने कहा विधानसभा चुनाव के पहले यह बड़ा कार्यक्रम होगा जो झारखंड प्रदेश की दिशा और दशा तय करेगी।
यह ओबीसी वर्ग की हुंकार है जिस तरह लोकसभा चुनाव में ओबीसी शत प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया उसी तरह विधानसभा में रिजल्ट हासिल करेगा। ओबीसी मोर्चा धदनबाद महानगर अध्यक्ष पुरषोत्तम रंजन चंद्रवंशी ने कहा ओबीसी वर्ग धदनबाद में इतिहास लिखने का काम करेगी जिसका प्रभाव झारखंड पर होगा। ओबीसी मोर्चा आईटी सेल संयोजक जितेंद्र कुमार ने कहा आईटी सेल की भूमिका को झारखंड प्रदेश में प्रभावी अधिक से अधिक बनाकर झारखंड प्रदेश की निकम्मी सरकार के कारनामे को आईटी सेल के जरिए लोगो तक पहुंचाना है और विधानसभा में एनडीए गठबंधन की सरकार को बनाना है। सर्किट हाउस में उपस्थिति लोगो में ओबीसी मोर्चा के महामंत्री राजेश गुप्ता, रिंकू शर्मा, पप्पू कुमार गुप्ता, अमरजीत कुमार चंद्रवंशी, दिलीप कुमार चंद्रवंशी, अमित कुमार साव, संजय कुमार, जीराखान सिंह, अजीत पोद्दार, रंजीत कुमार चंद्रवंशी, विजय कुमार हरिओम, कौशल वर्ना, विकाश प्रसाद, रवि विश्वकर्मा, गोविंद कुमार, उत्तम वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ओबीसी मोर्चा के लोग शामिल हुए
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..