हरेन्द्र सिंह ने अपने प्रयास “स्वस्थ शरीर स्वस्थ समाज” के तहत धनबाद प्रखण्ड के पांडरकनाली पंचायत में कराया एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन…


धनबाद (DHANBAD)धनबाद: असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह ने अपने प्रयास “स्वस्थ शरीर स्वस्थ समाज” के तहत धनबाद प्रखण्ड के पांडरकनाली पंचायत भवन में मुखिया श्रीमती कुसुम देवी के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समाज में कैंसर के लक्षण, बचाव के उपाय और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रारंभिक स्तर के निदान को प्रोत्साहित करना था।


इस एक दिवसीय शिविर में अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम ने स्थानीय निवासियों के लिए समुदाय आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट (CBAC) फॉर्म के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षणों का संचालन किया। शिविर में 150 से अधिक संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में विशेष रूप से रक्तचाप, आरबीएस, प्लस, ऑक्सीजन संतृप्ति (SpO2), तापमान, वजन, सामान्य स्वास्थ्य एवं कैंसर जैसी जांच सेवाएँ प्रदान की गईं। इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को उचित सलाह दिया और उनके स्वास्थ्य से संबंधित सवालों का जवाब दिया एवं मुफ्त दवाइयों का भी वितरण किया गया।


इस अवसर पर श्री हरेन्द्र सिंह ने कहा, “स्वस्थ शरीर से ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। हमारा उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंच सकें, खासकर वे लोग जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और जिन्हें अक्सर चिकित्सा सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है।”


श्रीमती कुसुम देवी (मुखिया) पंचायत पांडरकनाली, श्री जय प्रकाश पासवान (मुखिया प्रतिनिधि) एवं शिविर में भाग लेने वाले लोगों ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि हरेन्द्र सिंह के इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। हरेन्द्र सिंह ने भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया है ताकि समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।


असर्फी हॉस्पिटल धनबाद का एक प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है, जो आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ समाज के हर वर्ग को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *