(JHARIYA)झरिया) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं में खेल के महत्व और शारीरिक फिटनेस के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के तत्वाधान में सोमवार को साइक्लोथोन 4.0 (साइकिल रैली) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया ।
रैली बालिका विद्या मंदिर से शुरू होकर चार नम्बर, बाटा मोड़, सब्जी पट्टी होते हुए बालिका विद्या मंदिर पर समाप्त हुई।
साइकिल रैली में मारवाड़ी युवा मंच,झरिया शाखा के सदस्य और स्थानीय स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा युवाओं में खेल के महत्व और शारीरिक फिटनेस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया गया।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता सर्टिफिकेट एवं सांत्वना पुरस्कार देकर एवं उनका धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच,झरिया शाखा के कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल,अनूप मित्तल,राहुल अग्रवाल,दीपक कटेसरिया,पुनीत अग्रवाल,अनीश अग्रवा ल,आशीष भुसनिया,रवि अग्रवाल, दीपक अग्रवाल अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट