BIHAR:जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान…


पटना (PATNA)जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान कर दिया है। 2 अक्टूबर को पार्टी बन रही जनसुराज साल 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। जनसुराज 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कम से कम 40 महिला उम्मीदवारों को टिकट देगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज 70-80 महिलाओं को नेता बनायेगी। महिला प्रकोष्ठ की बैठक के सवाल पर प्रशांत किशोर ने मीडिया से कहा कि यह महिला प्रकोष्ठ की बैठक नहीं थी। यह सही मायने में महिलाओं को नेता बनाने की कोशिश थी। जबतक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी तब तक उनकी बराबरी की भागीदारी संभव नहीं है।

प्रशांत किशोर ने महिलाओं को रोजी-रोटी के लिये चार प्रतिशत पर गारंटी लोन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर जनसुराज की सरकार बनी तो 10-12 हजार की नौकरी के लिये किसी को बिहार छोड़ने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। बिहार के विकास को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिये गये बयान के सवाल पर प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुये कहा कि जब छह महीने पहले तेजस्वी यादव डिप्टी CM थे। तब बिहार उनके लिए स्विट्जरलैंड था और छह महीने बाद बिहार गटर बन गया है। अगर आज नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो जाते हैं, तो बिहार उन्हें फिर से अच्छा लगने लगेगा।

NEWS ANP के पटना से एस आलम की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *