रैयतों एवं मजदूरों कोयला इस्पात मजदूर पंचायत का अनिश्चित कालीन बंदी वार्ता के बाद समाप्त..

बाघमारा(BAGHMARA): राय बस्ती के रैयतों का अनिश्चित कालीन बंदी कोयला इस्पात मजदूर पंचायत और जदयू नेताओं तथा प्रबंधन से वार्ता होने के बाद समाप्त हुआ। कोयला इस्पात मज़दूर पंचायत के केंद्रीय सचिव दीप नारायण सिंह ने कहा कि रैयतों के साथ न्याय नहीं हुआ तो लंबी लड़ाई लड़ेंगे प्रबंधन के साथ।

बाघमारा राय बस्ती को लेकर 12 दिसंबर को जदयू प्रदेश महासचिव सह कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के केंद्रीय सचिव दीप नारायण सिंह ने रैयतों के आग्रह पर विस्थापितों और प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में समलित हुए।

वार्ता में प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करते हुए रैयतों का सुरक्षित जगह पर विस्थापित कर बसाने तथा नियोजन देने के मुद्दे पर अपना सहमती जतायी । वर्तमान समय में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन रैयतों को दिया। कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के केंद्रीय सचिव दीपनारायण सिंह ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि जिस रैयत के जमीन से कोयला ऑउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा निकाला जा रहा है ।

उस कंपनी में बाहरी लोग काम कर रहे है। भूमि दाता के परिवार के महिला पुरुष मजदूरी के लिए बाहर पलायन कर रहे है । श्री सिंह ने कहा है प्रबंधन द्वारा दिए गए समय पर अगर प्रबंधन रैयतों के साथ न्याय नहीं करता है तो ये लड़ाई दीप नारायण सिंह की होगी और अनिश्चित कालीन बंदी करने का काम दीप नारायण सिंह करेगा ।

कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के क्षेत्रीय सचिव गोपाल चंद्र गोप ने पहल कर वार्ता कराकर कहा की कुछ दिन पूर्व डेको कंपनी सुरक्षा नियम को ताक पर रख कर कोयला उत्पादन कर अपना काम कर चली गई । कोयला खदान के मुहाने पर लगे आग को बिना बंद किए चली गई। जिससे खदानों में आग फैल गया और सितपोकी बस्ती अग्नि प्रभावित और भू-धसान होना चालू हो गया ।पुनः अम्बे आउट सोर्सिंग कंपनी सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही है।

जिसके कारण राय बस्ती में आग फैल गया और भू-धसान, गैस रिसाव चालू है। बड़ी घटना को आमंत्रित कर रही है ।

जिससे जान माल और राष्ट्र की संपति का नुकसान होगा,। उच्च स्तरीय अधिकारियों को इसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए रैयतों तथा जल रहे राष्ट्र की सम्पति कोयला को बचाने का काम करना चाहिए ।वार्ता में प्रबंधन की ओर से ब्लॉक टू क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार,ए जी एम आरवी प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक संजय भारती, विपीन झा और घटवार समाज के नेता सहदेव सिंह, गोपाल राय, गोपाल राय, तथा रैयतों में बिनोद राय, प्रेम राय, कर्मा राय, अरुण राय,गणेश राय, करण राय, धनंजय राय, महावीर राय, बेबी देवी, दुर्गा देवी, गीता देवी, जीरा देवी, चतनी देवी, अशोक दास, कृष्ण कान्त पाण्डेय, भुनेश्वर दास, सागर चौहान, राजू रवानी, अर्जुन कुम्हार, बालमुकुंद प्रसाद सिंह, अमल गोप, अर्जुन मोहली, सुभाष सिंह आदि उपस्थित हुए।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *