झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कुजामा बस्ती का दौरा,लोगों की समस्या से रूबरू होते हुए प्रबंधन को दी चेतावनी..

झरिया(JHARIYA )झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव ने रविवार को कोल बेरिंग एरिया में रहने वाले लोगों के फरियाद पर कुजामा का दौरा किया । जाहां पर कई दशक से रह रहे लोगों ने अपना समस्या सुनाया। लोगों ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी द्वारा लागतार हैवी ब्लास्टिंग किया जाता है जिससे लोगों को अपने घरों में रहना मुस्किल हो गया है।

बीसीसीएल प्रबंधन ने पहले पानी का पाइपलाइन बंद किया फिर रोड भी काट दिया जिससे पेय जल की घोर किल्लत हो गया है। हम सब खाद का पानी पीने पर विवश है खाद का पानी पिने से लगातार बूढ़े बुजुर्ग एवं छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। वही रास्ता बंद हो जाने से झरिया आने जाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिस रास्ते से आदमी आता जाता है उसी रास्ते से हाईवा गाड़ी भी क्रोस करती है। जिसके कारण लोगों मे भय व्याप्त है कि कब किस का नम्बर आ जाये भगवान हि जाने अब तो पूरे मोहल्ले में दरार भी पड़ने लगी है और लगातार बारिश से कब जमींदोज हो जाए भगवान ही मालिक है।

मौक़े पर मौजूद एरिया कुजामा के मैनेजर सिन्हा जी को श्री यादव ने साफ शब्दों में कहा है की जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करके लोगों की समस्या का निदान किया जाये नही तो स्थानीय लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *