गोंडूडीह क्षेत्र में आपसी रंजिश में युवक ने दोस्त को मारी गोली, दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर..जांच में जुटी पुलिस…

धनबाद(DHANBAD)गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में गोंदूडीह शिव मंदिर तालाब के सामने वाले रास्ते पर आपसी विवाद में बसेरिया यादव बस्ती के रहनेवाले गुलटन यादव को उसके 20 साल पुराने दोस्त ने. गोली मार दी. घटना शनिवार की देर रात लगभग 12.30 बजे की है. सूचना मिलने पर गुलटन क़ो उसके परिजन इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल ले गये. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया. गोली गुलटन के शरीर की दाहिनी ओर की पसली में किडनी के नजदीक फंस गयी. डॉक्टर ने रविवार को ऑपरेशन कर गोली निकाल दी. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. गोंदूडीह पुलिस ने मामले में गुलटन के पिता महेंद्र यादव की लिखित शिकायत पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 109/3(5)27आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी में जुट गयी है.

जाने क्या है मामला गुलटन यादव का…

पिता महेंद्र यादव के अनुसार, गुलटन यादव अपने दोस्त अमित के साथ गोंदूडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग से गोंदूडीह तालाब के रास्ते अपने घर बसेरिया लौट रहा. था. रास्ते में बस्ती के ही रहनेवाले छोटू यादव, सत्यम यादव व एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आ रहे थे. उन्होंने गुलटन पर गोली चला दी. इसकी सूचना गुलटन के दोस्त अमित ने दी. इसके बाद वह अपने बेटे के साथ गुलटन को लेकर अस्पताल गये. गुलटन यादव व छोटू यादव के बीच 20 साल पुरानी दोस्ती है. विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह अभी पता नहीं चला है.

पुलिस की छानबीन में घटनास्थल से नहीं मिला खोखा,हाल में ही जेल से बाहर आया है एक आरोपी

गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के गोंदूडीह स्थित शिव मंदिर के समीप तालाब के सामने वाले रास्ते पर आपसी विवाद में बसेरिया यादव, बस्ती के रहनेवाले गुलटन यादव को उसके 20 साल पुराने दोस्त को गोली मारने की सूचना पर गोंदूडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार झा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.गोंदूडीह ओपी कांड संख्या 14/24 सहित लगभग पांच मामले में गुलटन व छोटू आरोपी है. सत्यम पर भी ओपी में 98/23 मामला दर्ज है. सत्यम हाल ही में जेल से बेल पर बाहर निकला हैं.

बता दें कि जांच में यहां पुलिस को खोखा नहीं मिला है. डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार मामले की खुद जांच करने पहुंचे थे..पुलिस घायल का बयान दर्ज करने मिशन हॉस्पिटल जायेगी…तब मामले का खुलासा हो पाएगा…आखिर किस विवाद के कारण गोली चली है..

घटनास्थल के नजदीक शिवमंदिर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर आउटसोर्सिंग परियोजना की और जाने वाले रास्ते में CISF का चेकपोस्ट है. यहां सीआइएसएफ के जवान की ड्यूटी रहती है.

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *