हिंदू राष्ट्र चर्चा मंडल में अमरेश सिंह ने की घोषण…हिंदू सनातनियों के बीच 1100 तलवार करेंगे भेंट..

धनबाद (DHANBAD)हिंदू राष्ट्र चर्चा मंडल के तत्वावधान में अंबेडकर नगर, विनोद नगर में आयोजित गणेश पूजा के निमित्त भूमि पूजन के कार्यक्रम में सैकड़ो सनातनी महिला पुरुष एवं बच्चों ने हिंदू राष्ट्र को संकल्प ले कर श्रीफल का अभिषेक किया, भारत को वैभवशाली बनाने के संकल्प को मन में लेकर हिंदू राष्ट्र चर्चा मंडल के संस्थापक प्रमोद कुमार झा ने अपने अथक परिश्रम से हिंदू राष्ट्र के विचार को हर सनातनी घर में पहुंचाने के लिए विनोद नगर से आवाहन किया है गणेश उत्सव पूजन के पिछले दो वर्ष एवं इस वर्ष के भी मुख्य जजमान रहे राजू सिंह जो कि समिति के उपाध्यक्ष है सब पत्नी पूजन में संकल्प लिए, इनके साथ ही सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों शहर के गण मन लोगों ने भी हिंदू राष्ट्र के संकल्प को दोहराया और श्रीफल को श्री गणेश जी पर समर्पण किया ।

इस कार्यक्रम के पश्चात हिंदू राष्ट्र समिति द्वारा स्थापित मंच से मंचासिंन अतिथि एवं समिति के सदस्यों के द्वारा उपस्थित सनातनी लोगों के बीच संबोधन हुआ मंच का संचालन हिंदू राष्ट्र चर्चा मंडल के मीडिया प्रभारी गौतम चौरसिया ने किया कार्यक्रम में मुख्य जजमान राजू सिंह ने हिंदू राष्ट्र चर्चा मंडल के लिए अपने तन मन धन समर्पण करने की बात दोहराई

मुख्य अतिथि के रूप में अमरेश सिंह जी युवा समाजसेवी उपस्थित थे उन्होंने हिंदू राष्ट्र के संकल्प में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धताई जताई जरूरत पड़ने पर हर समय उपस्थित रहने की बात दोहराई साथ ही 1100 तलवार योग्य सनातनियों को भेंट स्वरूप देने की बात कही,

इस कार्यक्रम के संस्थापक एवं मुख्य वक्ता श्री प्रमोद कुमार झा ने अपने ओजस्वी भाषण के द्वारा बांग्लादेश और भारत में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार की बातों से सनातनी लोगो को अवगत कराया साथ हि उपस्थित सनातनी जनों को प्रेरित कर हिंदू राष्ट्र के संकल्प को हर घर पहुंचाने के लिए संकल्पित कराया कार्यक्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आईआईटी आईएसएम के प्रोफेसर पंकज जैन ने संस्कृति संरक्षण पर जोर दिया और बच्चों को संस्कृति से अवगत कराने की बात कही आज के भूमि पूजन के कार्यक्रम की सफलता में समिति के सभी सदस्यों का अमूल्य योगदान रहा समापन तथा धन्यवाद ज्ञापन समिति के अध्यक्ष संजय झा ने किया।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *